गिद्दी क्षेत्र के दवा दुकान बंद रहे, मरीजों को परेशानी
रामगढ़, मई 21 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ए, रेलीगढ़ा और गिद्दी सी के दवा दुकान आज बंद रहे। ऑल इंडिया केमिस्ट संगठनों की हड़ताल के आह्वान पर गिद्दी क्षेत्र के सभी दवा दुकान बंद रहे। दवा दुकानदारों ने बताया ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर क्षेत्र के दवा दुकान बंद रहे। गिद्दी में अनुराग मेडिकल हॉल, राजू मेडिकल, विष्णु मेडिकल सहित गिद्दी, रेलीगढ़ा और गिद्दी सी के सभी दवा दुकान हड़ताल को लेकर बंद रहे। इससे मरीजों को दवा को लेकर परेशानी उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा बिक्री विरोध में मेडिकल बंद, परेशानी यह भी पढ़ें- देशव्यापी दवा व्यवसाय हड़ताल का बनमनखी में असर यह भी पढ़ें- ई फार्मेसी के विरोध में दवा दुकानों में दिनभर लटके रहे ताले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.