रामगढ़, सितम्बर 5 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड इंटर कॉलेज होसिर, किसान मजदूर इंटर कॉलेज गिद्दी सी, किसान मजदूर उच्च विद्यालय बलसगरा, गिद्दी सी और उच्च विद्यालय चुंबा में शनिवार को एकदिवसीय शैक्षणिक हड़ताल रहा। वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा रांची के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन के तहत उक्त कॉलेज और हाई स्कूल के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों ने शिक्षक दिवस का बहिष्कार करते हुए हड़ताल किया। हड़ताल में शामिल शिक्षकों ने कहा कि मोर्चा की मुख्य मांगों में 75 प्रतिशत अनुदान की वृद्धि, राज्य कर्मी का दर्जा, सावित्रीबाई फुले योजना का लाभ, सेवा शर्त नियमावली बनाने, जैक बोर्ड का गठन, वित्त पदाधिकारी की नियुक्ति, परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति, जैक बोर्ड का गठन, वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुदान हेतु अपीलीय अभ्यावेदन मैं कोई प्रगति न होना और छात्...