रामगढ़, सितम्बर 28 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल अरगडा क्षेत्र स्थित गिद्दी परियोजना के क्वायरी साइट परिसर में रविवार को विश्व पर्यटन दिवस पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान क्वायरी साइट और उसके आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। साथ ही क्वायरी परिसर में स्वच्छता बनाए रखने में निरंतर योगदान देने वाले सफाई मित्रों के श्रम और समर्पण की सराहना की गई। इस दौरान पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता (बायोडायवर्सिटी) संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इस सफाई अभियान में सीसीएल कर्मी शामिल थे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: महामाया मंदिर में केंद्रीय कर्मशाला ने चलाया स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- विश्व पर्यटन दिवस पर कोनार डैम में स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सारंडा नक्सल मुक्त हो...