गिद्दी कोयलांचल में 28वें दिन बिजली शॉटडाउन का सिलसिला थमा, राहत
रामगढ़, मई 19 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के गिद्दी कोयलांचल में 28वें दिन मंगलवार को बिजली शॉटडाउन का सिलसिला रूक गया है। इसके बाद गिद्दी कोयलांचल के कोलियरी में दिन में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है। जिससे गिद्दी कोयलांचल के लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें डीवीसी ने नईसराए से गिद्दी वाशरी सबस्टेशन तक बिजली मेंटेनेंस कार्य को लेकर 22 अप्रैल से 25 दिन का शॉटडाउन लिया था। इसके तहत प्रतिदिन सुबह 9 बजे के बाद से साढ़े 8 घंटा का शाम के साढ़े 5 बजे तक शटडाउन लिया जा रहा था। इससे क्षेत्र के गिद्दी, गिद्दी सी, रेलीगढ़ा, सिरका परियोजना सहित भुरकुंडा क्षेत्र में दिन भर बिजली आपूर्ति ठप रहती थी। इतना ही नहीं इसके बाद भी कॉलोनी के बिजली मरम्मत को लेकर भी विभिन्न कॉलोनी में स्थानीय स्तर पर बिजली की कटौती किया जाता था। जिससे क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.