रामगढ़, मार्च 5 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी कोयलांचल में बुधवार को रंगों का त्योहार होली का धूमधाम से मनाया गया। गिद्दी, रेलीगढ़ा, गिद्दी सी, वाशरी कॉलोनी सहित डाड़ी, कनकी, होसिर, हेसालौंग, रिकवा, मिश्राइनमोढ़ा, कुरकुट्टा, टोंगी, बुंडू, बसरिया चुंबा आदि गांवों में होली का पर्व हर्षोल्लास मनाया गया। सोमवार की रात में होलिका दहन किया गया। इसके बाद मंगलवार को चंद्रग्रहण के कारण होली नहीं मनाकर लोगों ने बुधवार को होली का त्योहार मनाया। हालाकि सोमवार की रात में होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे थे। क्या अमीर, क्या गरीब सभी एक ही रंग में रंगे नजर आ रहे थे। हर तरफ होली की धूम रही। बच्चे, बूढ़े, जवान, युवती और महिलाएं सभी होली का पर्व धूमधाम से मनाया। एक तरफ जहां युवाओं की टोली बाइक पर सवार होकर घूम घूम कर दोस्त यारों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.