रामगढ़, फरवरी 15 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी कोयलांचल के विभिन्न कॉलोनी और आसपास गांवों में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गिद्दी ए, रेलीगढ़ा, गिद्दी सी, वाशरी कॉलोनी सहित आस पास के विभिन्न गांवों में रविवार को सुबह से ही शिवालयों में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। पूजा अर्चना करने वालों में महिला पुरुष, युवा, युवतियों के साथ साथ बच्चे भी शामिल थे। इस दौरान श्रमिक उच्च विद्यालय स्थित श्रीमद् भागवत कथा स्थल पर सहित कुछेक शिव मंदिरों में भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी किया गया। जिसमें 108 लोग शामिल हुए। वहीं गिद्दी थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती का शुभ विवाह भी संपन्न कराया गया। इसके पहले बाराती निकाली गई। जो गिद्दी के मुख्य सड़कों से गुजरते हुए गिद्दी थाना परिसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.