रामगढ़, मई 6 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी के मजदूर नेता गौतम बनर्जी के 36 वर्षीय बड़े पुत्र शशिकांत बनर्जी का बुधवार को अमेरिका में निधन हो गया। नेता पुत्र शशिकांत बनर्जी अमेरिका की एक बड़ी कंपनी में कार्यरत थे। वह पत्नी के साथ रहकर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन की सूचना के बाद परिजनों रो रो कर बूरा हाल हो गया है। वहीं गिद्दी कोयलांचल में भी शोक का माहौल है। शशिकांत बनर्जी क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं में थे। विदेश में रहकर भी अपने परिवार से जुड़े हुए थे। उनके निधन पर मजदूर नेता बैजनाथ मिस्त्री, पच्चू राणा, धनेश्वर तुरी, मुखिया हीरालाल गंझू, संत कुमार सिन्हा, अशोक लाल, अशोक शर्मा, अलखनाथ सिंह, सियाराम साह, दशरथ करमाली, अशोक शर्मा, शंभू कुमार, आरडी मांझी, राजेंद्र गोप ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...