रामगढ़, मई 2 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। अरगड्डा क्षेत्रीय अस्पताल गिद्दी में कार्यरत चिकित्सक डॉ संजय सौरभ को गिद्दी पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें शनिवार को हजारीबाग न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां उन्हें शनिवार को ही जमानत मिल गई है। गिद्दी थाना पुलिस ने बताया कि चिकित्सक डॉ संजय सौरभ के खिलाफ उनकी पत्नी एस देवी के लिखित शिकायत पर गिद्दी थाना में कांड 55/21 धारा 323, 342, 498 ए, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कराया था। जिसमें मारपीट, बंधक बनाना, दहेज प्रड़तना, धमकी, अपमान जैसे गंभीर आरोप शामिल है। पुलिस ने बताया कि इसके आधार पर ही उन्हें रांची से शनिवार को गिरफ्तारी किया गया था। यह भी पढ़ें- ससुरालयों की पिटाई से विवाहिता का हुआ गर्भपात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...