गिद्दी ए परियोजना कार्यालय परिसर में चला स्वच्छता अभियान
रामगढ़, जून 27 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ए परियोजना कार्यालय परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान परियोजना कार्यालय के अधिकारियों कर्मियों ने परियोजना परिसर में साफ सफाई किया। इसके बाद मौके पर उपस्थित परियोजना प्रबंधक सतीश श्रीवास्तव, कार्मिक प्रबंधक शरद भास्कर आदि ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए नियमित साफ-सफाई की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही सभी कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर कर्मियों के बीच जूट बैग का भी वितरण कर प्लास्टिक के स्थान पर जूट एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों के उपयोग करने की अपील किया गया। यह भी पढ़ें- गिद्दी सी परियोजना में जूट बैग का वितरण किया इस सफाई अभियान में परियोजना के कर्मचारी कीर्तन सिंह, तुषार कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.