गिद्दी अस्पताल की नर्सो को सम्मानित किया गया
रामगढ़, मई 12 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल सीकेएस अरगड्डा क्षेत्र के सदस्यों ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर आदर्श क्षेत्रीय अस्पताल गिद्दी में कार्यरत नर्सो को सम्मानित किया। सीसीएल सीकेएस के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गिद्दी अस्पताल के नर्सो को वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जेडआई खान ने चिकित्सा जगत ने नर्स के सेवा भाव महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा नर्स के बगैर चिकित्सा जगत अधुरा है। इस अवसर पर सीसीएल सीकेएस के क्षेत्रीय सचिव मधुसूदन सिंह, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य संजय सिंह, प्रकाश सिंह, डॉक्टर अनिल कनौजिया, धीरज सिंह, सोनू कुमार, शिवप्रसाद राजभर, धर्मदेव यादव, हेमलाल आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर जिला महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.