बस्ती, मार्च 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने गिदही पॉवर भंडारण परिसर में चोरी की घटना का खुलासा किया है। चोरी के तार, एंगल के साथ घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया गया है। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में धरपकड़ का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए तीन शातिरों का चौथा साथी फरार है। इनकी निशानदेही पर चोरी का सामान कबाड़ में खरीदने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा, छोटे-बड़े पांच बंडल एल्यूमिनियम तार और 18 एंगल लोहा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गत आठ मार्च को राजकुमार सिंह निवासी शिवा कालोनी कोतवाली ने तहरीर देकर बताया था कि सात मार्च की रात करीब दो बजे गिदही पॉवर भण्डारण परिसर में तैनात गार्ड ने अवगत कराया कि कुछ चोर बाउंड्रीवाल कूदकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.