गोपालगंज, दिसम्बर 23 -- फुलवरिया। एक संवाददाता श्रीपुर थाना क्षेत्र के गिदहां बंगाली कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में 27 से 31 दिसंबर तक अखंड हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में अंतरजिला एवं अंतरप्रांतीय स्तर से बंगाली समुदाय के दर्जनों कलाकार, कथा वाचक, संगीत एवं नाट्य दल भाग लेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को मंदिर परिसर में अंतिम बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मनोरंजन बर्मन ने की। बैठक से पूर्व बंगाली विद्वान पंडित द्वारा विधिवत भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वार्ड सदस्य मनु विश्वास ने बताया कि साहेबगंज डेरवा बाजार स्थित मुख्य द्वार के अलावा श्रीपुर चौक एवं बथुआ बाजार स्थित प्रवेश द्वार पर भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र में व्यापक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.