इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर सैफई तिराहे के पास बुधवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शहर के न्यू रामनगर निवासी 29 वर्षीय दीपक अपनी 28 वर्षीय पत्नी सत्यवती के साथ बहन के घर बछेला मैनपुरी से लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे सैफई तिराहे के पास सड़क पर पड़ी गिट्टी के कारण बाइक फिसल गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...