प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। एयरपोर्ट थानाक्षेत्र के झलवा इलाके में गिट्टी व्यापारी को बुलाकर जानलेवा हमला करने और रुपये लूटने की घटना सामने आई है। फतेहपुर के धाता निवासी सत्येन्द्र सिंह मुंडेरा की विष्णुपुरी कॉलोनी में किराये पर रहकर बालू-गिट्टी का कारोबार करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 मार्च की सुबह उन्हें एक अंजान नंबर से कॉल कर बुलाया गया। वह अपने मित्र गौरव मिश्रा के साथ पहुंचे तो एक व्यक्ति उन्हें एयरफोर्स बाउंड्री के पास सुनसान जगह पर ले गया, जहां पहले से घात लगाए 10 हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हुए और बेहोश हो गए। आरोप है कि हमलावर उन्हें मृत समझकर 34 हजार रुपये, मोबाइल और गाड़ी की चाबी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद साथी ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.