मधेपुरा, मार्च 13 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि । मुरलीगंज- बिहारीगंज एस 91 रोड पर रतनपट्टी मोड़ से पहले गुरुवार की सुबह करीब चार बजे एक गिट्टी लोड बड़ा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक जख्मी हो गया। किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों ने कहा कि ट्रक बिहारीगंज की ओर से मुरलीगंज की तरह जा रहा था। इसी बीच रतनपट्टी मोड़ से पहले ट्रक अनियंत्रित होकर चालक के तरफ पलट गया। दुर्घटना में चालक का एक हाथ ट्रक से दबने की बात कही गई। लोगों ने कहा कि जेसीबी के सहारे ट्रक को हल्का उठाया गया जिसके बाद चालक को बाहर निकलकर मुरलीगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार चालक को नींद आना हादसे का कारण माना जा रहा है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि हादसा हुआ लेकिन कोई हताहत नही हुई है। चालक जख्मी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.