मिर्जापुर, दिसम्बर 30 -- ड्रमंडगंज, मिर्जापुर l ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह नौ बजे बड़का मोड़ घुमान पर गिट्टी लादकर जा रहे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिससे ट्रेलर अनियंत्रित हो गया l जान बचाने के लिए ट्रेलर चालक कूद पड़ा l इस दौरान अत्यधिक चोट लगने के कारण चालक की मौत हो गई l जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l मध्यप्रदेश के मैहर से गिट्टी लादकर बिहार जा रहा ट्रेलर ड्रमंडगंज घाटी में नीचे उतरते समय जैसे ही बड़का मोड़ घुमान के पास पहुंचा,अचानक ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने पर ट्रेलर चालक 25 वर्षीय रघुपति राजभर निवासी निवासी रउतपारा थाना आलापुर जिला अंबेडकरनगर ट्रक से नीचे कूद गया। वहीं 30 वर्षीय खलासी विशाल गुप्ता निवासी रामनगर...