आदित्यपुर, नवम्बर 23 -- ग़म्हरिया।कांड्रा थाना अंतर्गत सुदूर जंगल बहुल क्षेत्र हुदु पंचायत के पालोबेड़ा गांव में रविवार की सुबह गिट्टी लदे हाइवा के पलटने से पिता और पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। हांडीभागा से सुदूर क्षेत्रों तक सड़क निर्माण कार्य कर रही सड़क निर्माता कंपनी लीडिंग कंस्ट्रक्शन की एक गिट्टी लदी हाईवा रविवार सुबह पालोबेड़ा के पास एक कच्चे मकान पर पलटी हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हाईवा पलटकर सड़क किनारे घर पर जा गिरी और नीचे दब जाने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 3O वर्षीय बीरबल मुर्मू और उनकी ढाई वर्षीय बेटी अनुश्री मुर्मू की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बीरबल मुर्मू की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे कांड्रा थाना की पुलिस द्वारा तुरंत अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही कांड्रा थाना प्रभारी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.