गिट्टी लदे पांच वाहन जब्त, 51 लाख जुर्माना
नवादा, जून 30 -- अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है। नवादा खनन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर रजौली चेकपोस्ट के समीप अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर गिट्टी लदे पाँच वाहनों को जब्त कर लिया। इनमें दो हाईवा व तीन ट्रक शामिल हैं। घटना रविवार की देर शाम से रात के बीच की है। जब्त किए गए वाहनों पर अवैध रूप से गिट्टी का बिना वैध चालान के परिवहन करने, बिना इंटर स्टेट ट्रांजिट परमिट (आईएसटीपी) के राज्य की सीमा में प्रवेश करने एवं ओवरलोड वाहनों के परिवहन के आरोप हैं।
खंडन की जानकारी बताया जाता है कि खनन विभाग को रजौली के चितरकोली चेकपोस्ट पर सीमा पार से अवैध रूप से गिट्टी परिवहन करने की सूचना मिली थी। सूचना पर जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन के निर्देश पर टीम का गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी में ख़ान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.