जौनपुर, अप्रैल 13 -- जफराबाद। क्षेत्र के मोथहा गांव का प्रवेश द्वार सोमवार की शाम ओवरलोड डंपर के धक्के से टूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर को रोक लिया। उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति के घर डंपर से गिट्टी मंगवाई गई थी। चालक ने गेट की ऊंचाई और चौड़ाई देखे बना ही डंपर को अंदर घुसा दिया। धक्का लगने से द्वार का दोनों खम्भा टूट गया। जानकारी होते ही गांव के लोग भारी संख्या में वहां पहुंच गए। लोगों ने कहा कि जब तक द्वार बनवाने के लिए डंपर मालिक पैसा नहीं देंगे तब तक वाहन जाने नहीं देंगे। अंत में जिसके घर गिट्टी जा रही थी उन्होंने गेट बनवाने को कहा तब जाकर लोगों ने डंपर को जाने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.