औरैया, फरवरी 12 -- अयाना, संवाददाता। मुढ़ी-करमपुर मार्ग पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने पैदल जा रही महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पति की आंखों के सामने हुई, जिससे वह बदहवास होकर रोने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। थाना क्षेत्र के प्यागपुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ औरैया शहर में रहते हैं। 10 फरवरी को बहन राधा की शादी में शामिल होने के लिए गांव आए थे। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे वह 32 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी के साथ औरैया लौट रहे थे। दोनों करमपुर तक ऑटो लेने के लिए पैदल जा रहे थे। मुढ़ी-करमपुर मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास, तेज सिंह व नवीन के खेत के सामने पहुंचे ही थे कि करमपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.