गिट्टी लदे ट्रेलर से भिड़ी दरोगा की कार, मौत; सिपाही गंभीर
अयोध्या, अगस्त 19 -- भदरसा(अयोध्या ), संवाददाता। अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात गश्त के दौरान हुए भीषण सड़क हादसे में उप निरीक्षक की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जौनपुर निवासी उप निरीक्षक आकाश यादव (28) कांस्टेबल प्रदीप कुमार (27) के साथ निजी कार से गश्त पर निकले थे। रात करीब सवा एक बजे रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास उनकी कार सामने से जा रहे गिट्टी लदे ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उप निरीक्षक आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि कांस्टेब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.