महाराजगंज, अप्रैल 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज में गुरुवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के बलुअही धूस चौराहे के पास एक गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी व पांच साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। यह परिवार कोठीभार थाना क्षेत्र के भारत खंड पकड़ी का रहने वाला था और ये इलाज मे सिलसिले में घर से परतावल के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद कोहराम मच गया है। भारत खंड पकड़ी निवासी सलेहा खातून (25) पत्नी नौसाद, नौसाद खान (28) पुत्र भुलई और सहजादी (5) पुत्री नौसाद इलाज के सिलसिले में बाइक से घर से परतावल के लिए निकले। इसी दौरान सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के बलुअही धूस चौराहे के पास स्थित एक ईंट भट्ठे के समीप उनकी बाइक को गिट्टी (पत्थर) से लदे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक...