मिर्जापुर, सितम्बर 6 -- ड्रमंडगंज(मिर्जापुर)। क्षेत्र के रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान के पास रविवार की सुबह पांच बजे गिट्टी लादकर जा रहे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित गिट्टी लदे ट्रेलर ने बगल से गुजर रहे पिकप वाहन व आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर व ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। वहीं घटना में मध्य प्रदेश निवासी पिकप चालक की मौत हो गई।

घटना की जानकारी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करते हुए घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी मशीन व क्रेन की मदद से किनारे करवाया। मध्यप्रदेश के सीधी जिले से गिट्टी लादकर बिहार के छपरा जा रहा ट्रेलर जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर पहुंचा तो अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर बगल से नारियल ला...