गिट्टी लदे ट्रेलर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, चालक गंभीर
गोरखपुर, मई 28 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर गुरुवार सुबह गिट्टी लदे ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रैक्टर और ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, गिट्टी लदा ट्रेलर गोरखपुर से देवरिया की ओर जा रहा था। भोपा बाजार स्थित एसबीआई बैंक के सामने भोर में अचानक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में चौरी खास निवासी ट्रैक्टर चालक राजेश्वर उर्फ गुड्डू यादव (32) पुत्र रामसिंगार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका एक पैर टूट गया। आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.