समस्तीपुर, जून 18 -- शिवाजीनगर। थाना पुलिस ने गिट्टी लदे ट्रक के तहखाने में छिपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। चालक और धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने धंधेबाज चालक और वाहन मालिक समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दहियार निवासी सचिन कुमार तथा उसका साला सूरज कुमार चालक रामाशीष मंडल के सहयोग से झारखंड से विदेशी शराब की बड़ी खेप गिट्टी की आड़ में क्षेत्र में पहुंचाने वाले हैं। सूचना पर अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, नीतीश कुमार एवं अंबिका सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने दहियार रन्ना पंचायत स्थित कुमिया चौक के समीप देर रात नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच की। ...