गढ़वा, मार्च 11 -- भवनाथपुर। केतार-खरौंधी मुख्य मार्ग पर चौरिया प्रस्तावित हाई स्कूल के मैदान के समीप मुख्य सड़क पर गिट्टी लदी एक तेज रफ्तार टीपर की चपेट में आने से बाइक चालक युवक चौरिया गांव निवासी ब्रजेश कुमार चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से टीपर छोड़कर चालक फरार हो गया। घटना मंगलवार दोपहर की है। घटना की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच तत्काल इलाज के लिए सीएचसी भेजा। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने टीपर को जब्त करते हुए खरौंधी थाना को सुपुर्द कर दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ब्रजेश बाइक से अपने घर से चौरिया पटेल चौक जा रहा था। उसी दौरान गिट्टी लदे तेज रफ्तार टीपर अपनी चपेट में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.