जामताड़ा, अप्रैल 28 -- गिट्टी लदा ट्रैक्टर जब्त नाला, प्रतिनिधि।मंगलवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत नाला-महेशमुंडा मुख्य सड़क पर तिलाबनी गांव के समीप खनन निरीक्षक अखिलेश कुमार ने अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को जब्त किया है। ट्रैक्टर को जब्त कर नाला थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा हेतु सौंपा गया है। हालांकि इस दौरान मुख्य सड़क पर खनिज सामग्री लदे अन्य वाहनों की भी जांच की गई। कागजात एवं चालान सही पाए जाने पर वाहनों को जांचोपरांत छोड़ा गया।फोटो नाला 01- वाहनों की जांच करते खनन निरीक्षक।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...