चंदौली, दिसम्बर 16 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के बेलवानी गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में निर्माणाधीन सड़क के लिए तारकोल युक्त गिट्टी लेकर जा रहा चालक ट्रैक्टर ट्राली को बैक करते समय अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सकलडीहा थाना क्षेत्र के फुल्लीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय कमलेश यादव बेलवानी गांव में चल रहे मार्ग निर्माण के लिए तारकोल युक्त गिट्टी लादकर जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार जैसे ही वह बेलवानी गांव के पास पहुंचा था तभी तारकोल गिट्टी युक्त लदे ट्रैक्टर ट्राली को पीछे करना लगा। तभी अचानक ट्राली का पिछला पहिया फिसल गया और अनियंत्रित होकर बेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.