गिट्टी लदा ट्रक फंसने से आवागमन में हुई दिक्कत
गाजीपुर, मई 16 -- रेवतीपुर। क्षेत्र के डेढ़गावां-डोहला मार्ग पर शुक्रवार को गिट्टी लदा 16 चक्का ट्रक जलनिगम की ओर से खोदे गए गड्ढे में फंस गया। किसी तरह से ट्रक से गिट्टी उतारकर फंसे ट्रक को निकाला गया। इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। ग्रामीण मुरली, हरिपाल, शुभम, आकाश, अजीत और बेचू ने बताया कि जलनिगम की ओर से पाइपलाइन कार्य के दौरान सड़क किनारे की खुदाई के बाद मिट्टी को सही से नहीं डाला गया है। गड्ढों की सही से भराई न होने से सड़क लगातार कमजोर हो रही है, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस संकरे ग्रामीण मार्ग पर भारी लोडेड वाहनों के आवागमन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- सड़क पर जलभराव व गड्ढों से लोग परेशान, किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.