भागलपुर, फरवरी 17 -- झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मड़वा गांव के समीप स्थित एक निजी गिट्टी-बालू दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। मड़वा निवासी दुकानदार अमित चौधरी ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि शनिवार की शाम वह भोज खाने गए हुए थे। इसी दौरान घात लगाए अज्ञात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़ दिया। इसके बाद अंदर रखी गोदरेज को तोड़कर उसमें रखी करीब एक लाख दस हजार रुपये नगद, सीसीटीवी कैमरा तथा अन्य उपयोगी सामान चोरी कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...