गिट्टी न देने पर दुकानदार को पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 28 -- गड़वारा। अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा बाजार निवासी सुशील सिंह के पुत्र पंकज सिंह सोमवार सुबह अपनी सीमेंट, मोरंग की दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि तभी ककरहा निवासी हिस्ट्रीशीटर का भाई दुकान पर आया और दो ट्रॉली गिट्टी मांगने लगा। इनकार करने पर वह गाली देते हुए मारपीट करने लगा। फोन करके चार पांच अन्य लोगों को बुला लिया। तब तक पुलिस को आते देख सभी लोग भागने लगे। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर के भाई को पुलिस ने पकड़ लिया। पंकज सिंह ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। गड़वारा चौकी इंचार्ज सचिन यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.