गिट्टी डालकर अधूरी छोड़ दी गई सड़क, ग्रामीण परेशान
सुल्तानपुर, अप्रैल 5 -- बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के धनपतगंज ब्लाक में करीब दो वर्ष पहले ऐंजर तुलसीपुर मार्ग पर पत्थर डालकर ठेकेदार सड़क बनाना भूल गये। अब तक सड़क की पिचिंग नहीं हुई। इससे लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे हनुमान दूबे गांव के सामने से तुलसीपुर मार्ग से मिलने वाली एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण एक वर्ष पहले बड़े जोर-शोर से पूजा-अर्चना के बीच शुरू किया गया था। उस समय विभाग ने तय अवधि में इसका निर्माण पूरा करने का दावा किया था। बरसात गुजरने के बाद भी सड़क पर केवल गिट्टी ही डाली गई है। वह भी अब धीरे-धीरे उजड़कर गड्ढों में तब्दील होकर हादसों को दावत दे रही है। लोग आए दिन सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यही नहीं सड़क पर जगह-जगह घास-फूस भी उग चुकी है। स्थानीय लोगों द्वारा सड़क का निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.