गिट्टी गिराने के साथ ही चौड़ीकरण कार्य हुआ शुरू
भदोही, जून 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। भदोही-गोपीगंज मार्ग पर नगर पंचायत ज्ञानपुर में चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। ज्ञानपुर से भदोही तक चौड़ीकरण का कार्य करीब 80 फीसदी हो चुका है। शेष कुछ स्थान बचे हैं, जहां गिट्टी गिराने के साथ चौड़ीकरण काम कराया जा रहा है। सड़क की पटरी पर गिट्टी डालने के साथ ही रोलर चलाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन संदीप सरोज की माने तो नगर पंचायत ज्ञानपुर के काशी नरेश विश्वविद्यालय, जिला जेल एवं शीतल पाल त्रिमुहानी के पास गिट्टी गिराने के साथ ही चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। ज्ञानपुर से भदोही तक करीब 80 फीसदी कार्य हो चुका है। शेष जहां बचा है, वहां भी प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जा रहा है। सड़क की चौड़ाई बढ़ने से नगर में जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। रात्रि में गिट्टी गिराने के साथ ही रात्रि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.