गिट्टी के प्रपत्र नहीं दिखाए, थाने में खड़ा कराय डंपर
ललितपुर, मई 15 -- मड़ावरा। तहसील क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ उप जिलाधिकारी मदनमोहन गुप्ता लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने ओवरलोड गिट्टी से भरे एक डंपर को रोककर चालक से प्रपत्र मांगे और अभिलेख न दिखाने पर उसको कोतवाली मड़ावरा की सुपुर्दगी में आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंप दिया। मड़ावरा तहसील क्षेत्र जंगलों से घिरा हुआ इलाका है। यहां प्राकृतिक संपदा की भरमार है। जिसका माफिया जबरदस्त दोहन कर रहे हैं। यहां अवैध खनन भी जारी है। इन अनैतिक कार्यों को रोकने के लिए उप जिलाधिकारी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। गिट्टी लेकर जा रहे एक डंपर को उन्होंने रोका और ड्राइवर से रॉयल्टी आदि प्रपत्र मांगे। अभिलेख न दिखाने पर एसडीएम ने मौके पर पुलिस बुला डंपर को थाने भिजवा दिया। उप जिलाधिकारी ने कुछ दिनों पहले मिट्टी से भरे तीन डंपरों को पकड़ा था। उप जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.