गुड़गांव, मार्च 16 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। ट्रैफिक पुलिस गुरुग्राम ने शहर में काम करने वाले गिग वर्कर को सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान सीपीआर देने का भी प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार को ट्रैफिक टावर में पश्चिम ट्रैफिक एसीपी जय सिंह और रोड सेफ्टी निरीक्षक सुधीर कालीरमन ने देखरेख में सौ से ज्यादा गिग वर्कर को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य डिलीवरी और अन्य गिग वर्क से जुड़े चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बारे में जानकारी दी गई। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात नें डायल 112 के बारे में भी बताया। सुरक्षा की दृष्टि से 70 हेल्मेट और फर्स्ट एड किट वितरित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...