नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। वर्ष 2026 के बजट को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को गिग वर्कर्स, किसानों, ग्रामीणों के साथ अलग-अलग बैठक कर उनसे संवाद किया। संवाद के दौरान गिग वर्कर्स और ड्राइवरों ने काम की स्थिति बेहतर बनाने के साथ सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस नीतियों की आवश्यकता पर जोर दिया। गिग वर्कर्स ने ड्राइवरों के लिए पर्याप्त और सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और महिलाओं को ई-वाहन खरीद पर सब्सिडी देने का सुझाव दिया। सामाजिक सुरक्षा के लिए उन्होंने पीएफ से जोड़ने और स्वास्थ्य योजनाओं को एकीकृत करने की मांग की। कई प्रतिनिधियों ने गिग वर्कर्स को 'पार्टनर' की बजाय 'कर्मचारी' का दर्जा देने की मांग की।किसानों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने कृषि ढांचे...