गुमला, अप्रैल 22 -- गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के गिन्द्रा महुआ टोली में 26 वर्षीय खुशबू कुमारी ने मंगलवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।जानकारी के अनुसार खुशबू कुमारी ने मंगलवार रात परिजनों के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। देर रात उसने कमरे में ही फंदा बनाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। घटना के समय उसका पति परिवार के अन्य सदस्यों को पहुंचाने गांव गया हुआ था। मृतका की तीन वर्षीय एक बेटी है। जिसे कमरे में सुलाकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों के अनुसार घटना से एक दिन पूर्व ही खुशबू ने अपनी इकलौती बेटी क...