बांका, जुलाई 1 -- बौंसी, निज संवाददाता। प्रखंड की फागा पंचायत में करीब 2.50 करोड़ रुपये की लागत से बने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन मुखिया हरिहर यादव, सरपंच अमित दूबे एवं वरिष्ठ ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से किया। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्याम सुंदर कुमार ने बताया कि भवन के शुरू होने से पंचायत स्तर के प्रशासनिक एवं विकास कार्य स्थानीय स्तर पर ही संपन्न होंगे, जिससे ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा और समय व धन दोनों की बचत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...