अररिया, अप्रैल 16 -- अररिया, निज प्रतिनिधि सरकारी समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद नहीं होने के कारण जिले के ज्यादातर किसान अपने फसलों को स्थानीय व्यापारियों के हाथ बेच देते हैं। इस कारण किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पाता है। हालांकि कुछ समृद्ध किसान अपने फसलों को फारबिसगंज और गुलाबबाग मंडी भेज देते हैं। लेकिन किसानों का कहना है कि वहां भी अच्छे कीमत पर फसल नहीं बिकता है। इसके कारण किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। सरकारी खरीद केन्द्रों में भी किसानों को समय से समर्थन मूल्य का भुगतान नहीं होता है। किसानों ने बताया कि सरकार की ओर से समर्थन मूल्य पर धान और गेहूं की खरीदत हो जाती है लेकिन दलहन और तिलहन फसलों को व्यापारियों के हाथ बेचना पड़ता है। यह भी पढ़ें- गाढ़ी मेहनत से खेतों में उपजाए अनाज व्यापारियों के हाथ बेच देते हैं किसान ...