मऊ, मई 2 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा ग्राम पंचायत में शुक्रवार की रात में चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया। घर की महिलाओं के जगने और ग्रामीणों को आता देख चोर फरार हो गए। इस घटना की सूचना पाकर क्षेत्र में मौजूद पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित के घर पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी ली। साथ ही मातहतों को चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। गाढ़ा ग्राम पंचायत निवासी संजय सिंह के घर के पिछवाड़े से चोरों ने सबसे पहले ईंट का टुकड़ा फेंक कर यह जानने की कोशिश की कि घर में कोई जगा है या नहीं, जैसे ही घर में ईट का टुकड़ा गिरा, संजय सिंह की बहू कंचन सिंह हतप्रभ हो गई और दूरभाष के माध्यम से परिवार के पुरुष सदस्यों को इसकी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों की सतर्कता से चोरी होने से बची भैंस गाढा ग्राम पंचायत में...