गाड़ी हटाने के विवाद में युवक को पीटकर किया घायल, मुकदमा
पीलीभीत, मार्च 23 -- बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर निवासी मो.आसिफ ने कोतवाली पुलिस को बताया कि 21 मार्च को वह अपने मकान के पास से निकल रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले लोगों से गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया। जिससे उसे लाठी डंडों से मारा पीटा और उसकी मांस पेसियां फट गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही दिलावर, शेरबाबू, गुड्डू, तुल्लन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.