बागपत, फरवरी 22 -- बड़ौत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली गांव में गली में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में दंपत्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। बावली गांव की पट्टी मोहल्लू निवासी संजय ने बताया कि रात के समय वह शादी समारोह से वापस लौट रहा था। घर के पास गली में गांव के ही कुछ युवक गाड़ी खड़ी कर आपस में बात कर रहे थे। उसने उने गाड़ी हटाने के लिए हॉर्न बजाया, तो युवकों ने गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पत्नी भी वहां पर पहुंच गई। आरोपी युवकों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए बदमीजी की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने सहदेव, नरेन्द्र, रोहित व महीपाल को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.