मऊ, जनवरी 21 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के बस स्टेशन पर कार्य कर रहे ठेकेदार को गाड़ी हटाने की बात कहने पर मारपीट कर घायल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने घायल ठेकेदार सुशील सिंह की तहरीर पर 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है। नगर कोतवाली अंतर्गत चर्च कंपाउंड निवासी एवं ठेकेदार सुशील सिंह घोसी बस स्टेशन का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के निर्देशन में करा रहे हैं। सोमवार की दोपहर कुछ लोगों द्वारा अपनी गाड़ी रोडवेज के गेट पर खड़ी कर दी गई थी। गाड़ी हटाने को कहा गया तो गाड़ी के मालिक मारपीट पर आमादा हो गए। कुछ समय बाद फोन करके 10-12 लोगों को बुला लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए ठेकेदार सुशील सिंह एवं उनके मित्र उपेन्द्र बहादुर सिंह को मारपीट कर घायल कर दिये। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 12 अज्ञ...