पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पूरनपुर। गाड़ी में टक्कर लगने के बाद एक कार चालक ने इको चालक और सवारियों को धमकाया। चालक का आरोप है कि कार चालक ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करते हुए धमकाया। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव नजीरगंज के रहने वाले सूरजपाल पासवान चालक है। सोमवार को सूरजपाल इको में सवारियां लेकर झनकइया उत्त्रखंड जा रहे थे। खटीमा रोड पर हरदोई ब्रांच नहर पर उनकी इको और एक कार में टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद सवारियों ने कार का विरोध किया। आरोप है कि कार चालक ने हाथ में तलवार लेकर सवारियों को धमकाया। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। हादसे के बाद सड़क पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। इससे गहमागहमी का माहौल बन गया। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कार चालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.