गाड़ीखास गांव में लोगों को किया जागरूक
पलामू, मई 23 -- मेदिनीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-पाटन के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिथिलेश एवं एमटीएस उदय कुमार ने अपने टीम के साथ गाड़ीखास में लोगों को डेंगू बीमारी के प्रति शुक्रवार को जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को बताया कि अपने घर के आसपास पानी न जमा होने देने, नियमित रूप से साफ सफाई करते रहे और रात को मच्छरदानी लगाकर ही सोने का अनुरोध किया। टीम ने गांव वालों को डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नज़दीक के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने का सलाह दिया। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉक्टर के निर्देश अनुसार ही दवा का उपयोग करें। मौके पर हिंडालको के अधिकारी भी मौजूदा रहे। यह भी पढ़ें- डेंगू को लेकर अलर्ट, तैयारियों में जुटे विभाग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.