साहिबगंज, जनवरी 25 -- साहिबगंज। साहिबगंज शहर में स्थापित सरस्वती प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस रविवार की सुबह से निकलने लगे हैं। छोटी पूजा समितियों ने भी गाजे बाजे के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए विसर्जन जुलूस निकाल नगर भ्रमण कराते स्थानीय गंगा घाट जाकर प्रतिमा का विसर्जन किया। सुबह से ही शहर की सड़कों पर प्रतिमा विसर्जन को लेकर जुलूस निकलने शुरू हो गये थे। कोई डीजे आदि के साथ तो कुछ स्वयं ही जयकारा लगाते प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले गये। स्थानीय पुराने लंच घाट पर ही अधिकांश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन देर शाम तक जारी रहेगा। फोटो:01
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.