गिरडीह, मई 11 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां हाट बाजार में रविवार सुबह कचरे के ढेर में हजारों रुपये मूल्य की सरकारी दवाएं फेंकी मिलने से सनसनी फैल गई। कचरे में आयरन एवं फॉलिक एसिड की बड़ी मात्रा में टैबलेट पड़ी थीं। बाजार में दवा पड़े होने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। एक्सपायरी 2027, फिर भी कचरे में फेंकी: स्थानीय लोगों ने बताया कि दवा सरकारी सप्लाई की प्रतीत हो रही थी। दवा के पैकेट पर एक्सपायरी डेट जनवरी 2027 अंकित है, जिससे साफ है कि दवा अभी उपयोग योग्य थी। ग्रामीणों में चर्चा है कि आखिर इतनी मात्रा में सरकारी दवा कचरे में कैसे पहुंची। यह भी पढ़ें- भगवानपुर सीएलएफ भवन में प्रकाश की व्यवस्था नहींजलाने की थी तैयारी ग्रामीण: ग्रामीणों का आरोप है कि दवा को नष्ट करने के उद्देश्य से हाट बाजार क्षेत्र म...