गावां से शिवभक्तों का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना
गिरडीह, अगस्त 6 -- :सुल्तानगंज से जल भरकर करेंगे 105 किमी की पैदल कांवड़ यात्रा गावां, प्रतिनिधि।गावां थाना क्षेत्र के आसपास के विभिन्न गांवों से शिवभक्तों का एक जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए कांवड़ यात्रा पर रवाना हुआ। यह यात्रा बिहार के सुल्तानगंज से शुरू होगी। श्रद्धालु सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल भरेंगे। इसके बाद वे लगभग 105 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा पर निकलने से पहले शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- जामो कांवरिया संघ का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना परिजनों और ग्रामीणों ने कांवड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.