गिरडीह, मार्च 25 -- गावां काली मण्डा में चैती दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। परंपरा के अनुसार बेलभरणी पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न की गई। इसके बाद माता दुर्गा की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजी डोली में बैठाकर भव्य शोभायात्रा के रूप में पूजा पंडाल तक लाया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। प्रतिमा आगमन के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तिमय गीतों के बीच श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आए। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर वातावरण को और भी पावन बना दिया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस आयोजन में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए और माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।टिकैत किशोर सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे उत्साह और भक्ति के साथ चैती दुर्गा पूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.