गावां में कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित
गिरडीह, अगस्त 26 -- गावां। गावां प्रखंड स्थित पिहरा पूर्वी पंचायत सचिवालय में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकार के रंजिव कुमार रंजिव एवं पुरुषोत्तम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर में लोगों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों और कानून की जानकारी होना आवश्यक है। इस दौरान साइबर क्राइम, जीरो एफआईआर, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने दुर्घटना में मृत्यु, प्राकृतिक आपदा समेत विभिन्न परिस्थितियों में मिलनेवाली सरकारी सहायता की भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Jamtara News: जागृति योजना के तहत जेजेएस कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.